सफाई व्यवस्था ठप होने पर क्षेत्र वासियों ने किया ढोल-मंजीरा प्रदर्शन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दबौली वेस्ट वार्ड-72 में गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था से नाराज़ लोगों ने रविवार को ढोल-मंजीरा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महापौर, स्थानीय विधायक और क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ तख्तियां लेकर नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की इलाकाई लोगों का आरोप है कि वार्ड में लंबे समय से सीवर भराव, जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या बनी हुई है। कई-कई दिनों तक कूड़ा न उठने और नालियां जाम रहने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। ढोल-मंजीरे की थाप पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
|