होली पर्व को लेकर महापौर ने संबंधित अधिकारियों संग की बैठक
- सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए अधिशाषी अभियंता को दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । होली पर्व को लेकर नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में नगर निगम अधिकारियों एवं जलकल महाप्रबंधक के साथ बैठक की। बैठक में महापौर द्वारा होलिका दहन स्थल पर मिट्टी एवं गंगा मेला यात्रा मार्ग के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता ‘‘सिविल’’ सैय्यद फरीद अख्तर जैदी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि होलिका दहन पूर्व में निर्धारित 464 स्थलों पर केवल मिट्टी डलवायी जाती है, क्यों मलबा, ईटें इत्यादि डलवाने से दुर्घटना की आशंका रहती है। गंगा मेला में हटिया से निकलने वाले रंगो का ठेला यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बतमाया कि यात्रा मार्ग में जलकल की पाइप लाइन सम्बन्धी कार्य हो रहा है एवं पार्क में पत्थर इत्यादि लगाने से सम्बन्धित सुन्दरीकरण का कार्य हो रहा है, जोकि सभी कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण हो जायेंगे।
महापौर ने भैरोघाट केस्को कार्यालय के पास तीन स्थानों को चिन्हित किया जहां पर गडढा है साथ ही परमट से ग्रीन पार्क जाने वाले रास्ते पर कई स्थानों पर गडढा होने के कारण जनता आये दिन चुटहिल होती है जिस पर तत्काल सड़क मोटरेबुल किये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता ‘‘सिविल’’ को निर्देश दिये। महापौर ने महाप्रबन्धक जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिये कि होली के दिन जलापूर्ति का समय बढ़ाया जाये एवं जलापूर्ति का प्रेशर भी बढ़ाया जाये। साथ ही पंजीकृत मलिन बस्तियों के पास पानी के टैंकर रखे जाये। इस दौरान बैठक में अपर नगर आयुक्त मो0 अवेश, जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 अजय संख्वार, डॉ0 अमित सिंह, डॉ0 चन्द्रशेखर, महाप्रबन्धक जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी एवं समस्त जोनल अधिकारी तथा रबिश इंचार्ज रफजुल रहमान मौजूद रहे।