छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति किया जागरूक |
सुशील कुमार धुरिया सवाददाता
हमीरपुर। विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर सोमवार को वन विभाग द्वारा जिला गंगा समिति हमीरपुर के सहयोग से यमुना तटबंध हमीरपुर में नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन के उपरांत बच्चों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया। इसी क्रम में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी पर्यावरण संबंधी जानकारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।क्विज प्रतियोगिता में अखिल, प्रवीण एवं सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिखा, शगुन एवं प्रार्थना द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं नासिर एवं भास्कर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को बड़ी शील्ड, पानी की बोतल, लंच बॉक्स एवं डॉट पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहा सचान, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे धीरेंद्र सिंह, वनरक्षक पुष्पेंद्र कुमार, संजय कुमार, आरिफ खान, जेआरएफ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।