होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  घाटमपुर में खेल प्रतिभाओं की चमक — कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल एवं युवा उत्सव में प्रतिभाओं का जलवा
 
घाटमपुर में खेल प्रतिभाओं की चमक — कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल एवं युवा उत्सव में प्रतिभाओं का जलवा
Updated: 11/27/2025 8:08:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

घाटमपुर में खेल प्रतिभाओं की चमक — कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल एवं युवा उत्सव में प्रतिभाओं का जलवा
*जनपद स्तर युवा उत्सव : कला, संस्कृति और विज्ञान का रंगारंग मंच 27 नवम्बर को
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नविधानसभा घाटमपुर में आयोजित विधायक–सांसद खेल स्पर्धा के द्वितीय दिवस में भारोत्तोलन, कुश्ती, जूडो एवं वॉलीबॉल की विविध प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों में खेल के प्रति उमंग और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।
कुश्ती प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में अपर्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 55 किलोग्राम भार वर्ग में आशु विजेता रहे। जूनियर वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में अमन ने प्रथम स्थान अर्जित किया। सीनियर वर्ग में हिमांशु यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
सब-जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांशू कुशवाहा विजेता बने, वहीं 55 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांश गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
वॉलीबॉल स्पर्धाओं में सब-जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बावन की टीम विजयी रही। जूनियर वर्ग में मंजूषा विद्यालय की टीम ने बाज़ी मारी, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में तेजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान सुरक्षित किया।
स्पर्धा के दोनों दिवसों में 600 से अधिक बच्चों ने सहभागिता की। विजेता खिलाड़ियों को आगामी सांसद खेल स्पर्धा हेतु प्रेरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
यह भी अवगत कराया जाता है कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल प्रतियोगिता 01 दिसंबर से 03 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में yuvasaathi.in एवं sansadkhelmohotsav.in पर जाकर पंजीकरण अवश्य कराएं।
जनपद कानपुर नगर में दिनांक 27 नवम्बर, 2025 को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में जनपद स्तर युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी प्रातः 9:00 बजे उपस्थित होकर अपनी कला, संस्कृति एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं। युवा उत्सव में लोकनृत्य समूह, लोकगीत, पेंटिंग, कविता लेखन, कहानी लेखन एवं साइंस मेला सहित अनेक विधाओं की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सदर विधायक ने किया सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन
आईआईटी कानपुर ने राष्ट्रीय पैरा खेल महोत्सव “संगम 2026" में दिया शानदार प्रदर्शन
ओईएफ क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में स्टाफ की टीम जीती
विधायक ने एक मैत्री क्रिकेट मैच का किया शुभारंभ
प्रकाश गुप्ता ने जीता अल्ट्रा स्टेडियम रन का सिल्वर मेडल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :