होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  दूल्हा बने रघुराई,जनकपुर में बजी बधाई
 
दूल्हा बने रघुराई,जनकपुर में बजी बधाई
Updated: 10/1/2025 2:32:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

दूल्हा बने रघुराई,जनकपुर में बजी बधाई
-जगह-जगह राम बारात का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत,बैण्डबाजा की धुनों पर युवा झूमें
-श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतार कर की पूजा अर्चना,राम बारात में शामिल विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोहा 
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात नगर में धूमधाम से निकाली गई।इस मौके पर लगभग तीन दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।भगवान के स्वरूप की झांकियों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों का मनमोह लिया।राम बारात के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह गणमान्य नागरिकों,महिलाओं और पुरुषों द्वारा भगवान रामचन्द्र,लक्ष्मण दशरथ,महार्षि विष्वामित्र सहित अन्य देवी देवताओं की आरती उतारी गई,बारात पूरे शहर में भ्रमण करने के बाद देर रात रामलीला स्थल मोहल्ला ग्वाल मैदान में बनाई गई मिथिलानगरी पहुंची,जहां श्रीराम-जनकनंदनी सीता का विवाह रचाया गया।इस दौरान सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया गया।गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात शहर मे धूमधाम से निकाली गई।आकर्षक झाकिंयों के साथ बैंड बाजा की धुनों ने लोगो को भक्तिरस में डुबो दिया। पालकी पर सवार नन्हें-मुन्हे बच्चे राम और लक्ष्मण के स्वरूप में बड़े ही मनमोहक लग रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम स्वयं अपने परिवार के साथ इत्रनगरी में आ गये हों।कमेटी अध्यक्ष चितवन पाठक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विवेक नारायण मिश्र समेत तमाम युवा भगवान श्रीराम की पालकी को बड़े ही श्रृद्धाभाव से कन्धों पर उठाए जय श्रीराम के उद्धघोष करते चल रहे थे।राम बारात देखने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बारात शहर के ग्वाल मैदान स्थित रामलीला ग्राउन्ड से देर शाम 9 बजे शहर भ्रमण के लिये चली।इस दौरान भक्तो ने जगह-जगह पालकी रोककर श्रीराम जी की पूजा अर्चना के साथ झाकियां पर पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम की आरती उतारी।बारात में बैंड बाजो की धुनों पर युवा जमकर नाचते झूमते बारात के साथ शहर के राम नारायन चौराहा,फर्श रोड,पीतल मंडी,अजयपाल रोड,बक्षी चौराहा,छोटा चौराहा, लाखन तिराहा,बडा चौराहा होते हुए रामलीला स्थान पर बनी जनकपुरी पहुंचे।यहां श्रीराम और माता सीता के विवाह लीला का मंचन किया गया।इस दौरान मिथिलानगरी के लोगों ने फूलों से वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया।झाकियों में कृष्ण-राधा, गणेश,हनुमान,शंकर-पार्वती के अलावा अन्य देवी-देवताओं की झाकियां शमिल रहीं मेरठ,गाजियाबाद,शिकोहाबाद से आए हुए बैंडों के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर पूरी रात समा बांधी।राम बारात के स्वागत के लिए लोगों ने इत्रनगरी को रंगबिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया था।दूल्हा बने राम और लक्ष्मण की एक झलक देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ी। बारात में युवाओं के साथ बच्चों मे खासा उत्साह रहा।अधिक भीड़ होने से शहर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।इस मौके पर कमेटी के मंत्री विष्णु कुमार शुक्ला,मेला संयोजक सौरभ मिश्रा,संजय मिश्रा,हिमांशु शुक्ला,संजय दीक्षित दीपक केलकर,विशाल शुक्ला,वैभव त्रिवेदी,विक्रम त्रिपाठी,वैभव पाठक,श्याम जी मिश्रा,दीपू ठाकुर,राजा पाठक,सचिन शुक्ला,गोल्डी मिश्रा,प्रभात बाजपेई,छोटू यादव,पवन त्रिवेदी,आरएस कठेरिया,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
         :-इनसेट:-
चाक चौबंद रही पुलिस की व्यवस्था
कन्नौज।राम बारात में पुलिस जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई।बारात उठने के स्थान ग्वाल मैदान से लेकर बारात निकलने वाले सभी रास्तां पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही।पुलिसकर्मियों को घरों की छतों पर भी तैनात किया गया था,ताकि आवंछनीय तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके।इस दौरान पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते रहे।आलाधिकारी भी बारात के साथ चलकर बराबर स्थिति पर नजर रखे रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आशीष देकर विदा हुई मां भवानी,लगे जय माता दी के नारे
नवमी के हवन से सुगंधित हुआ वातावरण
दुर्गा पूजा शोभायात्रा में मातारानी और सजीव नृत्य मंडलों की झांकियों को देखने उमड़ा आस्था का जनसैलाब
मां दुर्गा अष्टमी पर इत्रनगरी के देवी मन्दिरों में श्रृद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
नवरात्रि पर डीआईजी और एसपी पहुंचे मां जगदंबा के दरबार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :