होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  आधुनिक शिक्षा से मैकाले के प्रभाव को हटाता भारतीय शिक्षा बोर्ड
 
आधुनिक शिक्षा से मैकाले के प्रभाव को हटाता भारतीय शिक्षा बोर्ड
Updated: 9/28/2025 11:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आधुनिक शिक्षा से मैकाले के प्रभाव को हटाता भारतीय शिक्षा बोर्ड 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |  बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन में  एक ऐतिहासिक शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन केंद्र सरकार द्वारा गठित “भारतीय शिक्षा बोर्ड” — एक राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड — द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कानपुर नगर के सैकड़ों विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
भारतीय शिक्षा बोर्ड : शिक्षा में भारतीय दृष्टिकोण का पुनर्जागरण भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना केंद्र सरकार ने इस उद्देश्य से की है कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ समन्वित कर विद्यार्थियों को एक ऐसी समग्र शिक्षा प्रदान की जा सके, जो केवल नौकरी तक सीमित न रहे, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करे। इस बोर्ड के पाठ्यक्रम निर्माण में देश के अग्रणी शिक्षाविदों, मनीषियों एवं नीति-निर्माताओं ने सहभागिता की है। यह बोर्ड राष्ट्रीय स्तर पर नई शिक्षा नीति  के अनुरूप शिक्षा में भारतीय दर्शन, मूल्य एवं परंपराओं का समावेश कर एकौ वैचारिक क्रांति लाने के लिए संकल्पित है। केंद्र सरकार द्वारा इसके संचालन का दायित्व पतंजलि योगपीठ को प्रदान किया गया है। डीएम कानपुर श्री जे.पी. सिंह का संबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर के जिलाधिकारी जे.पी. सिंह ने कहा“शिक्षा के क्षेत्र में एक पुनर्जागरण की आवश्यकता को महसूस करते हुए सरकार ने भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना की है। इसका उद्देश्य आधुनिक शिक्षा को भारतीय ज्ञान परंपरा के फ्रेमवर्क में विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। इस बोर्ड से मुझे उच्च स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता की अत्यंत आशाएं हैं। यह पहल भविष्य में भारत को ‘ज्ञान आधारित महाशक्ति’ के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।”डॉ. एन.पी. सिंह (आईपीएस, सेवानिवृत्त) का प्रेरक वक्तव्य भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता डॉ. एन.पी. सिंह (आईपीएस, सेवानिवृत्त) ने अपने उद्बोधन में कहा“भारतीय शिक्षा पिछले 190 वर्षों से मैकाले द्वारा बनाए गए भारतीय शिक्षा अधिनियम के ब्लूप्रिंट पर ही आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल नौकरी योग्य मानव संसाधन तैयार करना था। इस व्यवस्था ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को केवल उनकी नौकरी तक सीमित कर दिया है। लेकिन इतिहास नौकरी नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाले ही बनाते हैं।भारतीय शिक्षा परंपरा व्यक्ति के चरित्र, मूल्य, ज्ञान एवं चेतना — चारों आयामों का समग्र विकास करती है। भारतीय शिक्षा बोर्ड इन दोनों दृष्टिकोणों का समन्वय करते हुए एक ऐसे नागरिक का निर्माण करना चाहता है, जो न केवल ‘ग्लोबल सिटिजन’ बल्कि ‘यूनिवर्सल सिटिजन’ बन सके।” समग्र विकास एवं आत्मरक्षा को शिक्षा से जोड़ना : विंग कमांडर पुष्कल विजय द्विवेदी (से.नि.)भारतीय शिक्षा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक विंग कमांडर (से.नि.) पुष्कल विजय द्विवेदी ने कहा“आज की शिक्षा व्यवस्था बच्चों को सफल व्यवसायी या पेशेवर तो बना रही है, परन्तु माता-पिता अपने बच्चों को खो भी रहे हैं क्योंकि वर्तमान प्रणाली केवल भौतिक जानकारी देती है, व्यक्तित्व का समग्र विकास नहीं कर पाती।
भारतीय शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों का बहुआयामी विकास कर उन्हें न केवल करियर में सफल बना रहा है, बल्कि उनके भीतर मानवीय गुणों का संचार कर एक सशक्त एवं संवेदनशील नागरिक का निर्माण कर रहा है। विशेष रूप से, इस बोर्ड में पहली बार ‘ (आत्मरक्षा विज्ञान) को एक विषय के रूप में शामिल किया गया है, जिससे भारतीयों की शस्त्र-शिक्षा की पारंपरिक माँग तथा अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण की आवश्यकता  दोनों की पूर्ति हो रही है।” कानपुर डीआईओएस  संतोष रॉय का वक्तव्य जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कानपुर,  संतोष रॉय ने अपने संबोधन में कहा“शिक्षा किसी भी देश का भविष्य निर्धारित करती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकारें शिक्षा के सुधार और प्रसार के लिए अत्यंत गंभीर हैं और इसमें सभी नागरिकों को सहयोग करना चाहिए। विशेष रूप से, यहाँ उपस्थित सभी शिक्षाविदों, प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधकों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे शिक्षा में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे प्रत्येक कदम का पूरे जोश और निष्ठा से समर्थन करें।” वरिष्ठ शिक्षाविदों की व्यापक भागीदारी सम्मेलन में बीएसएपी के पदाधिकारी  गौरव पांडे,  जया शुक्ला, कानपुर की समाजसेवी मीना द्विवेदी, शक्ति शुक्ला, कुसुम द्विवेदी, पिंकी साहू, पतंजलि योगपीठ के श्री रजनीश सिन्हा, तथा नगर की पार्षद सुश्री नीलम शुक्ला ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सभी शिक्षाविदों और अतिथियों ने भारतीय शिक्षा बोर्ड की इस पहल को भारतीय शिक्षा व्यवस्था में “पहले आधुनिक पुनर्जागरण की दिशा में मील का पत्थर” बताया और इसके माध्यम से नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नई शिक्षा नीति के तहत दीक्षा आरम्भ में दी गई स्किल एन्हांसमेंट विषयों की विस्तृत जानकारी
उप जिलाधिकारी नर्वल ने किया बौसर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण
सक्षम नारी अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘एनीमिया मुक्त कानपुर नगर अभियान’ का शुभारंभ
विवि में स्थानीय स्टार्टअप्स मीट सम्पन्न
गांधी और शास्त्री जयंती एवं सेवा पखवाड़ा का भव्य समापन समारोह सम्पन्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :