पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर की चर्चा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मिशन शक्ति -5 जागरूकता कार्यक्रम – एस सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर थाना फीलखाना क्षेत्र के एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा मिशन शक्ति -5 के अंतर्गत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100-150 छात्राओं ने भाग लिया। पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर चर्चा की और बताया कि प्रदेश के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित होंगे। उन्होंने महिलाओं को निर्भीक बनने और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
|