होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  2.      
  3. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  4.      
  5. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  6.      
  7. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  8.      
  9. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  10.      
  11. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  12.      
  13. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  14.      
  15. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  22.      
  23. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  24.      
  25. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  26.      
  27. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  28.      
  29. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  30.      
  31. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  32.      
  33. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  34.      
  35. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  36.      
  37. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  38.      
  39. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म अभियान कानपुर-बुंदेलखंड में होगा प्रारंभ
 
नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म अभियान कानपुर-बुंदेलखंड में होगा प्रारंभ
Updated: 9/19/2025 10:34:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म अभियान कानपुर-बुंदेलखंड में होगा प्रारंभ
U-अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म अभियान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे। जीएसटी सुधारों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।
 क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित अभियान की क्षेत्रीय टोली बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म को आगामी नवरात्रि के प्रथम दिन 22 सितंबर से लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम दीपावली से पूर्व देश की जनता को उपहार के रूप में मिलेगा। विभिन्न जीएसटी दरों में भारी कटौती से मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और सामान्य जनमानस को प्रत्यक्ष राहत प्राप्त होगी। साथ ही, यह सुधार देश की आर्थिक संरचना को और अधिक सरल, सशक्त एवं पारदर्शी बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को इससे बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार सृजन की संभावनाएं भी तेजी से बढ़ेंगी। प्रधानमंत्री का यह निर्णय “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को और मजबूती प्रदान करेगा।अभियान की संयोजक भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने कहा कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नगर निगम, नगर पालिकाएं, नगर पंचायतें, जिला पंचायतें एवं विकास खंडों में विशेष सत्र बुलाकर प्रधानमंत्री के निर्णय का अभिनंदन करते हुए समर्थन प्रस्ताव पारित किया जाएगा। यह पूरा अभियान 30 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इस अभियान का क्षेत्रीय संयोजक भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी एवं सह-संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता को बनाया गया है। अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों और संवादों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक जीएसटी सुधारों के लाभ पहुँचाए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी दीप अवस्थी, आलोक शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
संगठन एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी एसआईआर के संबंध में हुई बैठक
2027 मिशन फतेह को लेकर बसपाइयों ने कसी कमर
एनडीए को मिलती बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ता झूमे
भाजपा के विभिन्न अभियानों और एसआईआर की रणनीति पर हुई समीक्षा
राष्ट्रीय महामंत्री एवं पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज एक दिवसीय प्रवास
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :